मधुबनी-दो दिन से गायब महिला का शव खेत से बरामद, लगी लोगों की भीड़!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़बंकी गांव में 2 दिन से गायब महिला का शव एक खेत से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से ही महिला गायब थी। मृतक महिला की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के नव टोल घोड़बंकी गांव के मुकेश सहनी की 43 वर्षीय पत्नी बीना देवी के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों कीसे भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा बासोपट्टी थाना पुलिस को इस बात कि सूचना दी गई। सूचना पाते ही बासोपट्टी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई मधु कुमार सिंह, प्रिया कुमारी,अशरफ अली,मुन्ना कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 2 दिन पूर्व एक महिला की गुमशुदगी को लेकर सूचना प्राप्त हुई थी। तभी से आईटी सेल की मदद से महिला के संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा रही थी।रविवार की रात्रि करीब 8:00 बजे गुम हुई महिला की शव मिलने की सूचना मिली है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। बहुत जल्द घटना में संलिप्तों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। मृतक महिला को एक पुत्री और दो पुत्र है। पुत्री की शादी हो चुकी है। मृतक महिला का पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। महिला की मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें