पटना में आयोजित भाकपा-माले के “बदलो बिहार -महाजुटान ” को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दें-माले!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मालेनगर मधुबनी मे भाकपा(माले) बिधायक दल के उप नेता, खेत ग्राम सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार बिधान सभा के पर्यटन समिति के सभापती कामरेड सत्यदेव राम,अरबल से माले बिधायक,कामरेड महानंद सिंह एवं माले बिधायक कामरेड शिव प्रकाश रंजन ने संयुक्त रुप से भाकपा-माले के मधुबनी जिला कार्यालय पहूंचे। जहां सैकड़ों माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिला सचिव कामरेड ध्रुब नारायण कर्ण की अगुवाई में – बिधायक एवं आगंतुकों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मिथिला पेंटिंग मे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कामरेड शिवन पासवान ने तीनों विधायकों को मिथिला पेंटिंग युक्त पाग -दुपट्टा से सम्मानित किया। मधुबनी जिला कमिटी सदस्य सह मालेनगर लोकल कमिटी सचिव कामरेड बिशंभर कामत ने लाल गमछा एवं माला पहनाकर विधायको एवं पार्टी के साथियों का स्वागत किया। वहीं पार्टी कार्यालय प्रांगण में जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसे संबोधित करते हुए सत्यदेव राम ने कहा कि संसद मे जिस तरह गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पर अपमान जनक टिप्पणी किया है ,वह वास्तव में अंबेडकर और संबिधान को लेकर आर एस एस और भाजपा के मन मिजाज मे नफरत है, उसे उजागर करता है। उन्होंने आगे कहा कि मधुबनी मालेनगर एवं माले जिला कार्यालय को लेकर जो सुन रहे थे, यहां आने के बाद बहुत और अच्छा लगा। जिस तरह आप लोगो ने एकता और संगठन संघर्ष के बल पर कार्यालय एवं माले नगर को लेकर जीत हासिल किये है, पटना उच्च न्यायालय तक लड़कर जीते है, यह बड़ी बात है। इस एकता और संघर्ष को पूरे जिला में फैलाना हैं। पूरे बिहार और देश में फैलाना है। एकता और संघर्ष के जरिये पूरा बिहार का राज पर कब्जा करना हैं। गरीबों, मजदूरों का राज स्थापित करना है।
बैठक को संबोधित करते हुये अरबल से माले बिधायक महानंद सिंह ने कहा कि 09 मार्च को पार्टी ने “बदलो बिहार – महाजुटान ” पटना में आयोजित किया है। इसमें पूरी ताकत से आप लोग पटना आये। बदलो बिहार, महाजुटान को इतना बिशाल बना दे कि आगे आने वाले बिहार बिधान सभा चुनाव में एनडिये सरकार को उखाड़ कर महागठबंधन की सरकार बना दे और भाकपा-माले को इतना मजबूत बना दे कि महागठबंधन सरकार को भी गरीब हितैषी काम को तेजी से करना पड़े।
बैठक को अंगिआंव से माले बिधायक शिव प्रकाश रंजन, श्याम पंडित, बिशंभर कामत,हरी नारायण कामत, सज्जन सदाय, बीरेंद्र पासवान, अरबिंद पासवान, मोहम्मद ईमरान,श्रवण राम, दुर्गेस कामत, जगन्नाथ साह,ने भी संबोधित किया। मौके पर राम नारायण ठाकुर,कमल पासवान,राम पासवान, बैज्जू साह,आनंदी देवी, योगी पासवान,मालती देवी,मोहम्मद जाबीर,बेचनी देवी सहित सैकड़ों माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें