संजय गांधी जैविक उद्यान, के जल उद्यान उन्नयन का मंत्री, डॉ. प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना के जल उद्यान उन्नयन का मंत्री, डॉ. प्रेम कुमार, स्थानीय विधायक, दीघा, संजीव चौरसिया व सचिव, श्रीमती बन्दना प्रेयषी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
पटना: संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में पर्यटकों के लिए जल उद्यान को और अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उन्नयन कार्य पूरा कर लिया गया है। कुल ₹2.45 करोड़ की लागत से दो वर्षों (वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24) में किए गए इस कार्य का उद्घाटन आज पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, स्थानीय विधायक, संजीव चौरसिया और विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयषी ने किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HOFF) श्री प्रभात कुमार गुप्ता, पटना जू के निदेशक श्री हेमंत पाटिल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
जल उद्यान में लगभग 4,800 वर्गमीटर क्षेत्रफल की वृद्धि की गई है। पुराने और जीर्ण-शीर्ण घेरान को हटाकर लगभग 820 मीटर लंबाई में आकर्षक और टिकाऊ ए-वन फेंसिंग का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, सैंडस्टोन मार्ग से मिलते-जुलते नए फुटपाथों का निर्माण कर पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। जल उद्यान के मुख्य आकर्षण में 17 फीट ऊंचाई के झरने को 32 फीट तक पुनर्निर्मित किया गया है। यह झरना न केवल पर्यटकों को पहाड़ से गिरते पानी का खूबसूरत दृश्य प्रदान करेगा, बल्कि तालाब के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखने और आसपास के वातावरण के तापमान को कम करने में भी सहायक होगा।

पुनर्निर्मित जल उद्यान में 13 प्रकार के फाउंटेन स्थापित किए गए हैं, जिनमें परंपरागत और आधुनिक तकनीकों का समावेश है। ये फाउंटेन पर्यटकों, विशेषकर बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण बनेंगे। इन फाउंटेन की सूची इस प्रकार है:

  1. दो अलग – अलग प्रकार के वॉल फाउंटेन
  2. दो स्टैंड फाउंटेन
  3. एक बैम्बू फाउंटेन
  4. एक पीच (घड़ा) फाउंटेन
  5. एक रहट फाउंटेन
  6. एक ब्लॉक फाउंटेन
  7. एक मिस्ट फाउंटेन
  8. एक रेन डांस फाउंटेन
  9. एक लॉग फाउंटेन
  10. सात हाथी समूहों का एक फाउंटेन
  11. चार मछली समूहों का फिश फाउंटेन
    नए फाउंटेन में रेन डांस फाउंटेन विशेष रूप से बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन का नया माध्यम बनेगा। इन संरचनाओं का निर्माण पर्यावरण और जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। झरने और फाउंटेन के माध्यम से तालाब का पानी लगातार सर्कुलेट होता रहेगा, जिससे पानी स्वच्छ रहेगा और आसपास की जैव-विविधता को लाभ मिलेगा।
    पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि “यह जल उद्यान न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का भी एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। यह उद्यान बच्चों और परिवारों को प्रकृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
    संजय गांधी जैविक उद्यान का यह जल उद्यान पटना और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को प्रकृति के करीब लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आगामी समय में यह स्थल पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा।

Join us on:

Leave a Comment