गृहमंत्री को लेकर राजद के तेवर तल्ख़, शिवचंद्र राम ने अमित शाह को कहा पगला!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर राजद में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अमित शाह को “पगला मंत्री” करार दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह का बयान अंबेडकर का अपमान है और इसे निंदनीय बताया।

शिवचंद्र राम ने कहा, “अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री नहीं, बल्कि पगला मंत्री हैं। अंबेडकर के खिलाफ उनका बयान न केवल गलत था, बल्कि यह संविधान निर्माता का अपमान भी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह का यह बयान बिहार और विशेष रूप से राजद के लिए अपमानजनक है। राजद के नेताओं ने अमित शाह के बयान की कड़ी आलोचना की है।

बिहार में इस बयान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, और राजद ने इसे अंबेडकर के प्रति एक गंभीर अपमान के रूप में देखा है।

Join us on:

Leave a Comment