रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। जिले के नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार से उचक्कों ने डिक्की में रखें ₹9000 चोरी कर लिए चोरी की पूरी वारदात आसपास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि पहले एक आदमी आता है और गाड़ी के पास खड़ा हो जाता है। जैसे ही बुजुर्ग गाड़ी के पास से हटती है। वैसे ही वह डिक्की खोलना है और पैसे लेकर मौके से फरार हो जाता है। इस संबंध में सोनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार ने नगर थाने को लिखित आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में सत्येंद्र कुमार ने बताया है कि मैं अपनी मां को लेकर बाइक से हाजीपुर के सिनेमा रोड एसबीआई के शाखा में आया था जहां से मां ने पेंशन के ₹9000 निकले थे। जिसके बाद राशन का कुछ सामान लेने के लिए गुदरी बाजार गए थे। तभी किराना दुकान के सामने बाइक लगाकर सामान लेने गए। मा बाइक के पास ही खड़ी थी कुछ देर के लिए मापीछे घूमी उतने ही देर में डिक्की में रखे पैसे लेकर भाग गया। आवेदन प्राप्त होते ही नगर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोर की पहचान करने में लगी है।




