पेंशनर दिवस पर रिटायर्ड बुजुर्ग कर्मियों को किया गया सम्मानित,कार्य का अनुभव किया साझा!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार सरकार की सेवा से निवृत हुए 70 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों को पाग चादर देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर सेवानिवृत कर्मियों के कार्य के अनुभव को भी साझा किया गया।

इस मौके पर बिहार राज्य
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व राज्य अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा ने सेवानिवृत कर्मचारियों का स्वागत किया साथ ही संगठन के पदाधिकारी द्वारा एक-एक कर सेवानिवृत हुए कर्मियों को पाग चादर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। ‌
इस मौके पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत कर्मियों ने अपने सेवा काल के कार्य अनुभव को भी संगठन के साथियों के साथ साझा किया एवं संघर्ष की कहानी भी बताई। ‌

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने बतलाया कि जिले भर के 70 वर्ष से अधिक उम्र के दर्जन भर से अधिक गर्मियों को सम्मानित किया गया है। सम्मान के पीछे की वजह है कि कार्यक्रम के माध्यम से एक जगह लोग बैठे और संगठन के साथियों के साथ कार्य संघर्ष के बारे में अपने अनुभव को सांझा करें।

प्रत्येक वर्ष किया जाता है सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानित

पेंशनर्स दिवस के मौके पर प्रत्येक वर्ष बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा जिले के सेवानिवृत 70 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में आज भी कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Join us on:

Leave a Comment