वैशाली- शादी समारोह में शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के पटेरा जयराम गांव में शादी समारोह में शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज गति से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि पाच छह युवक अपने हाथ में शराब की बोतल लेकर डांस कर रहे हैं। सरेआम बीच सड़क पर गाड़ी पर शराब रखकर शराब पी रहे हैं। जिसका किसी ने मोबाइल में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो 13 दिसंबर का बताया जा रहा है। 13 दिसंबर के दिन पटेरा जयराम गांव निवासी राकेश साहनी के पुत्र आकाश कुमार की शादी थी। बारात निकालने के दौरान पाच छह युवक सरेआम शराब की बोतल लेकर डांस कर रहे हैं और गाड़ी पर रखकर बीच रोड पर शराब पी रहे हैं। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन शराबियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। शराबियों में पुलिस का भयभी नहीं है। जिस तरह शराबी शराब की बोतल लेकर डांस कर रहे हैं और बीच सड़क पर शराब पी रहे हैं। इसे साफ जाहिर होता है कि शराबियों में अब पुलिस काभय नहीं है। पूरे मामले को लेकर सदर एसडीपीओ02 गोपाल मंडल ने बताया कि वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment