:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका हुआ 100 बरामद हुआ है परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति ने ही पत्नी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया है,
पति ने अपने ही पत्नी के गले में फंदा डालकर हत्या कर दिया, वहीं घटना के बाद से मृतक्का के पति और उसके ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जिनेतपुर राजौरा गांव की है। मृतक महिला की पहचान जिनेतपुर राजौरा गांव के रहने वाले शिवकुमार राय की पत्नी रूपम देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतका के भाई चंदन कुमार ने बताया है कि मेरी बहन को मेरे बहनोई के द्वारा ही गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया और हत्या के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गया है। उन्होंने बताया है कि कुछ दिन पहले मेरी बहन अपने मायके आई थी। उसके बाद वह ससुराल चली गई। फोन पर बहनोई के द्वारा सूचना दी गई कि अपने बहन को यहां से लेकर चले जाइए हमने कहा कि क्या बात है उतना ही देर में बहनोई के द्वारा फोन काट दिया फिर बाद में पता चला कि मेरी बहन की मौत हो गई है। उन्होंने साफ तौर से अपने ही बहनोई पर ही गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है, परिजनों के अनुसार दहेज के लिए लगातार लड़का के द्वारा टॉर्चर किया जा रहा था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
बाईट- चंदन कुमार, मृतक का भाई




