रिपोर्टर–राजीव-रंजन।मधेपुरा मे दिन दहारे पेट्रोल पम्प पर पिस्टल दिखकर बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने लूट कि घटना को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई वारदात कि घटना।
मधेपुरा मे दिन दहारे पेट्रोल पम्प पर पिस्टल दिखकर बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने लूट कि घटना को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई वारदात कि घटना।
मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन गांव में मधेपुरा-पतरघट मुख्य मार्ग के बगल में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर बदमाशों ने नोजलमैन को पिस्टल दिखाकर रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गया ।बता दें कि बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।वहीं पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज मे कैद हो गया। दरअसल मामला सदर थाना क्षेत्र के सुखासन मुख्य मार्ग स्थित आर्या पेट्रोल पंप का है जहाँ बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं पीड़ित नोजलमैन टुनटुन कुमार ने बताया कि एक बाइक सवार तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचा और 599 रुपए का पेट्रोल बाइक में देने को कहा। पेट्रोल देने के बाद जब नोजलमेन ने उनसे रुपए की मांग की तो दो युवक हथियार सटा दिया और रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गया। साथ हीं धमकी दी कि अगर हल्ला करोगे तो जान से मार देंगे। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 34 से 35 हजार रुपए था। पीड़ित नोजलमैन ने सदर थाना में आवेदन देकर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले मे सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के नोजलमैन से छीनतई की घटना संज्ञान मे आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बहुत जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट : टुनटुन कुमार, पीड़ित नौज्लमेन।




