जहानाबाद न्याय मंडल में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 931 मामलों का निपटारा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद न्याय मंडल में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 931 मामलों का निपटारा किया गयाl जबकि 2 करोड़ 69
लाख 49 हजार 859 रुपया समझौता राशि तय की गईl उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार ने दी हैl उन्होंने बताया कि जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में मामले के निपटारे के लिए दस न्याय पीठ का गठन किया गया हैl जबकि अरवल न्यायालय में मामले के निपटारे के लिए चार न्याय पीठ का गठन किया गया था l राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन के743 मामले निपटाए गए जिसमें 2 करोड़ 62 लाख 98 हजार 359 रुपया समझौता राशि तय की गईl जबकि बीएसएनल से संबंधित 13 मामलों का निपटारा हुआ l जिसमें समझौता राशि 26 हजार 284 रुपया तय की गई l जबकि समझौता के आधार पर 173 आपराधिक मामलों का निपटारा किया गया जिसमें ₹1500 समझौता राशि तय की गईl वही मोटर दुर्घटना दावा के एक मुकदमे का निपटारा किया गया जिसमें 650000 रुपया समझौता राशि तय की गईl वहीं दांपत्य विवाद से संबंधित एक मामले का निपटारा किया गयाl मामले को निपटारे को लेकर जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में पीठासीन पदाधिकारी पीठासीन पदाधिकारी जावेद अहमद खान कुमार कौशल किशोर विशाल कुमार सभी एडीजे कौशलेंद्र कुमार शुक्ला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रंजीत कुमार एसीजेएम अदिति कुमारी सब जज प्रेरणा सिंह मुंशीफ कुमारी डिंपी अंकित रंजन आलोक कुमार सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं अरवल व्यवहार न्यायालय में मनीष कुमार पांडे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विभूतिभूषण एसीजेएम ईश्वर चंद्र अकेला एसडीजेएम उर्मिलाआर्य मुंसिफ ने लंबित मामलों का निपटारा कियाl सभी न्याय पीठ में पैनलअधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में सहयोग किया l इससे पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कहा कीलोक अदालत के माध्यम से पछकारों को सरल एवं सुलभ न्याय प्राप्त होता है समय और पैसे की भी बचत होती है कोई न्याय शुल्क नहीं लगता है lलोगों को आपस में मिलजुल कर छोटे मोटे झगड़ों का निपटारा करा लेना चाहिएl इससे समाज में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम होता है l इस अवसर पर डी एम अलंकृता पांडे ने भी सुलहनीय मुकदमा लड़ रहे पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से मुकदमे का निपटारा कर लेने का अनुरोध कियाl मंच का संचालन राजीव कुमार पैनल अधिवक्ता ने कियाlइस अवसर पर एसपीअरविंद प्रताप सिंह गिरजानंद प्रसाद सचिव अवधेश कुमार अभियोजन सुरेंद्र प्रसाद सिंह सरकारी वकील सच्चिदानंद शर्मा पैनल अधिवक्ता अजीत कुमार राजीव कुमार राकेश कुमार रामविनय कुमार सभी पीएलबी प्राधिकार के कर्मी मनोज कुमार दास दीनानाथ कुमार मिथिलेश कुमार, सुजीत कुमार,संतोष कुमार सिन्हा, शशि भूषण कुमार समेत काफी संख्या में पक्षकार उपस्थित थेl

Join us on:

Leave a Comment