बेलगाम कार ने दरवाज़े पर बैठे 6 लोगों को रौंदा, महिला और बच्ची समेत दो की मौत, अन्य की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव-रंजन।

मधेपुरा में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अल्टो कार ने दरवाजे पर मौजूद 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चा और एक महिला का मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मधेपुरा में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अल्टो कार ने दरवाजे पर मौजूद 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चा और एक महिला का मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा-सिंहेश्वर एनएच-106 पर कमरगामा में हुआ। तेज रफ्तार कार पिपरा से सिंहेश्वर की ओर आ रही थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच को जाम कर दिया। मृतक महिला की पहचान स्व. विशुनदेव सादा की पत्नी गीता देवी (60) के रूप में हुई। वहीं इस हादसे में मरने वाली मासूम बच्ची की पहचान त्रिवेणीगंज निवासी दीपक सादा की बेटी आंचल कुमारी (1) के रूप में हुई। आंचल की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई। वहीं हादसे के बाद कार चला रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोेगों की पिटाई से कार ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन वह इलाज के दौरान ही मेडिकल कॉलेज से भाग गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच 106 को जाम कर दिया। बताया जाता है कि दुर्घटना में जख्मी सभी लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे में पीपरा बाजार निवासी अशोक सादा का बेटा राजवीर कुमार (3) और उसका भाई बलबीर कुमार (7), कमरगामा वार्ड 4 निवासी अमरेन्द्र सादा की पत्नी चंडिका देवी (45) और सरायगढ़ भपटीयाही चांद पीपर निवासी पप्पू सादा की बेटा रौशन कुमार (6) घायल है, जो आपस में रिश्तेदार हैं। जिसका इलाज जेएनकेटी में चल रहा है।
घटना के बाद आकर्षित लोगों ने एनएच को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। दोनों मृतक पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

बाइट- मृतक के परिजन -ननकी देवी

बाइट-मृतक के परिजन–गणेश ऋषि देव्

Join us on:

Leave a Comment