सुमित कुमार
मुंगेर
बेगूसराय सिहमा गांव के बेलोरो चालक की हत्याकांड का मुंगेर पुलिस ने किया खुलासा। पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब तक इस काण्ड में पांच लोगो को किया गिरफ्तार एक फरार।
मुंगेर : दरअसल मामला है की एक सितंबर 2024 को नयारामनगर थाना को सूचना मिली की बोचाही गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसी सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची और अज्ञात शव की पहचान की तो मृतक की पहचान शिव कुमार यादव के रूप में हुई जो बेगूसराय जिला के सिहमा गोसाइटोला गांव का रहने वाला था। वंही इस हत्यकांड के मामले को लेकर परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध रामनगर थाना में प्रथामिकी दर्ज करायी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड के सफल उदभेदन एवं अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जंहा वैज्ञानिक अनुसंधान, आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण एक आधार पर कांड का सफल उदभेदन करते हुए तीन अभियुक्त प्रियांशु कुमार ,विकास कुमार और श्याम बाबू कुमार को गिरफ्तार किया इसके साथ पुलिस ने तीन मोबाईल को बरामद किया।
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बोलेरो चालक हत्याकांड का उदभेदन करते हुए बताया की इस हत्याकांड में मुंगेर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को बेगूसराय जिला से गिरफ्तार किया दो अन्य अभियुक्त प्रिंस कुमार और उसके पिता मनोज ठाकुर को पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी से गिरफ्तार किया है और इस मामले में एक अभियुक्त गुलशन कुमार फरार है जल्द ही इसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उन्होने बताया की गिरफ्तार अभियुयक्तो से जब पुलिस द्वारा पूछ ताछ की गई तो उसने बताया की हम पांच लोग मिलकर के एक बेलोरो को रिजर्व कर कर बेचने का प्लान किया था। वंही घटना के एक दिन पूर्ब 31 अक्टूबर की शाम सभी लोगो ने बेगूसराय स्टेशन में एक बोलोरो को तीन हजार में रिजर्व किया। रिजर्व बोलेरो बेगूसराय से मुंगेर के लिए बुक किया गया था। वंही बोलोरो छीनने के नियत से मुंगेर में बोलेरो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी और बोलेरो लेकर फरार हो गया। एसपी ने कहा इस घटना के बाद मुंगेर व बेगूसराय पुलिस के सहयोग से 24 घंटे के अंदर लूटी हुई बोलेरो को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया की गिरफ्तार सभी अभियुक्त पर बेगूसराय जिले में कई थानों में मामले दर्ज है।
बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




