Search
Close this search box.

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, खतरनाक घाटों पर रहेगी पाबंदी: जिलाधिकारी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज जिला प्रशासन ने जल मार्ग द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया और खतरनाक घाटों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आइए जानते हैं, इस साल छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं।


पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी दी है कि छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। आज जल मार्ग द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सुरक्षित घाटों पर पूजा की तैयारियों का आकलन किया जा रहा है।

डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जो घाट खतरनाक माने जाएंगे, उनपर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने ऐसे घाटों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें