लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त, यात्रा में जनता को क्या बतायेंगे तेजस्वी?- मंत्री सुरेंद्र मेहता!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

-भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे तेजस्वी यादव अपनी संवाद यात्रा पर जनता को क्या बताएंगे।पूरा लालू परिवार भ्रष्टाचार में संलिप्त है।उक्त बाते बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना के जलगोबिंद में कही।एक निजी कार्यक्रम में बाढ़ पहुंचे खेल मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।तेजस्वी यादव के संवाद यात्रा से जनता कुछ नहीं सुनने वाली है।भ्रष्टाचार के मामले में लालू यादव जेल गए है ,तेजस्वी पर आरोप है वो जनता को अपनी भ्रष्टाचार का संवाद बताएंगे?वही बाढ़ के एक मात्र अनुग्रह नारायण खेल के मैदान को भगत मुखिया के द्वारा जल्द बेहतर निर्माण की मांग को खेल मंत्री ने पूरा करने की बात कही।इस दौरान NDA कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का जोरदार स्वागत किया।

बाइट _सुरेंद्र मेहता(खेल मंत्री)

Leave a Comment

और पढ़ें