अररिया की डिस्ट्रिक फॉरेस्ट ऑफिसर मेघा यादव का सम्मान समारोह के साथ तबादला!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!

अररिया – अररिया की डिस्ट्रिक फॉरेस्ट ऑफिसर मेघा यादव का तबादला हो गया है। नए डीएफओ के रूप में आईएफएस संजीव रंजन ने अररिया का पदभार ग्रहण किया है। निवर्तमान डीएफओ मेघा यादव के सम्मान में मंगलवार को जिला वन विभाग के कार्यालय एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां जिले भर के वन कर्मियों ने निवर्तमान डीएफओ को विदाई दी और नए अधिकारी का सम्मान किया गया। इस समारोह में जिले के सभी वन विभाग के कर्मचारियों ने उनके द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा की। कर्मियों ने बताया कि सुश्री मेघा यादव द्वारा वन जीवों के लिए जिले में बेहतर कार्य किये गए। हिमालय के तराई का इलाका होने के कारण यहां दुर्लभ प्रजाति की पक्षियों का वास होता है। जिन्हें चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा था। विदाई समारोह के दौरान वन कर्मियों ने उनके लिए मंगल कामना की। बतादें की सुश्री मेघा यादव का तबादला गोपालगंज हुआ था। मौके पर वर्तमान डीएफओ संजीव रंजन ने बताया कि इसके पहले नवादा जिले में मेरा कार्यकाल रहा है। अब अररिया में बेहतर कार्य करना होगा। पिछले बचे कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही प्रस्तावित रानीगंज प्रखंड में बनने वाले बिहार के सबसे बड़े चिड़ियाघर के कार्यों को गति देने मेरी पहली प्राथमिकता होगी। विदाई समारोह में मुख्य रूप से रेंजर घनश्याम राय, रेंजर दिनेश प्रसाद यादव, वन रक्षी गौरव कुमार, गोविंद प्रजापति, राहुल कुमार, अरमान खान, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रियंका कुमारी के साथ अररिया, किशनगंज, फारबिसगंज रेंज के सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
बाइट – संजीव रंजन, डीएफओ, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें