बाढ़ – मूर्ति विसर्जन हेतु कृत्रिम तालाब बनाने के लिए एसडीएम ने किया स्थल निरिक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़ (पटना)
(दशहरा पर्व 2024 के अवसर पर विधि व्यस्था संधारण)
आज दिनांक 09.10.2024 को दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़, कार्यपालक दंडाधिकारी, बाढ़, अंचल अधिकारी, बाढ़ एवं नगर परिषद बाढ़ के लोक अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता पदाधिकारी के साथ बाढ़ उमानाथ घाट स्थित विसर्जन स्थल (जेट्टी के पास) पर कृत्रिम तालाब निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। साथ हीं घाट पर मजबूत बैरिकेटिंग, रोशनी इत्यादि की व्यवस्था, पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था के साथ साथ पानी में बैरिकेटिंग के साथ लोहा का जाली लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी पूजा समितियों से अपील किया गया कि सुरक्षा के मद्देनजर जेट्टी के पास ही सभी प्रतिमा का विसर्जन करें।

Join us on:

Leave a Comment