रिपोर्ट -पियुष कुमार!
भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने भभुआ विधानसभा से ठोकी ताल चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन चुनाव में शिक्षा रहेगा मुद्दा।
वियो – कैमूर जिले के भभुआ पहुंचे भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडे ने आज भभुआ विधानसभा के लिए अपना चुनावी ताल ठोक दिया है। लिच्छवी भवन भभुआ के ठीक सामने अपने कार्यालय का उद्घाटन वैदिक रीति रिवाज से पूजा पाठ कर कर फीता काट किया। उन्होंने कहा इस क्षेत्र का मैं नेता या गायक नहीं बल्कि बेटा हूं। लोगों का मिलेगा भरपूर समर्थन। बिहार में शिक्षा का स्तर काफी खराब है अगर जनता का मिला समर्थन तो शिक्षा को सुदृढ़ करने के क्षेत्र में करूंगा कार्य। रितेश पांडे के इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे । भभुआ विधानसभा शुरू से ही ब्राह्मण बहुल इलाका रहा है। इस बार भभुआ के विधायक भरत बिंद चुनाव जीते हैं। इससे पहले ब्राह्मण उम्मीदवारों की जीत होती रही है। काराकाट विधानसभा से पवन सिंह के ताल ठोकने के बाद इस बार किस्मत आजमाने रितेश पांडे भी पहुंचे हैं । रितेश पांडे ने मंच से कई भक्ति गाने भी गया।
जानकारी देते हुए रितेश पांडे ने बताया शिक्षा में बिहार सबसे पीछे है। अगर हम चुनाव जीते तो शिक्षा को सुधारना ही मेरा उद्देश्य रहेगा। बहुत सरकारी कार्यालय में घूसखोरी का प्रचलन बढ़ा है अगर हम जीतते हैं कोई घूस लेता है तो उसको छठी का दूध याद दिला देंगे। मैं यहां का आवाज दिल्ली तक पहुंचाने का काम करूंगा। कोविड के समय में भी मैं लोगों को मदद किया हूं। सबसे ज्यादा जरूरत यहां के लोगों को है। शिक्षा और यहां के लोगों के लिए पर्यटन के लिए जोड़ दिया जाएगा। अगर पर्यटन पर जोर दिया जाए तो सबसे खुशहाल विधानसभा होगा। मैं किसी पार्टी से ही लडूंगा। लेकिन इसकी घोषणा कुछ दिनों बाद करूंगा । मेरे यहां सपोर्टर बहुत ज्यादा है इस वजह से मैं इस विधानसभा क्षेत्र को चुना हूं।
बाइट – रितेश पांडे – भोजपुरी कलाकार




