रिपोर्ट अनमोल कुमार
गया। मदर प्राइड में दुर्गा अष्टमी बहुत धूमधाम से मनाया गया। चाणक्यपुरी में स्थित मदर प्राइड के जूनियर ब्रांच में दुर्गा अष्टमी का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने नवदुर्गा का रूप बनाकर बहुत ही मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। जिसमें कक्षा पहली से पांचवी तक की छात्राओं ने भाग लिया ।मेरी मां के बराबर कोई नहीं, एग्री नंदिनी ,दुर्गा है मेरी मां जैसे मनमोहन गानों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया, और सभी बच्चों ने इस अवसर पर डांडिया भी खेल। विद्यालय के निदेशक विनीत कुमार ने सर्वप्रथम सभी शिक्षकों एवं बच्चों को दशहरे की शुभकामनाएं दी और इस त्यौहार के बारे में बताया कि मां दुर्गा जो शक्ति की देवी हैं जिन्होंने यह संदेश दिया की हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत होती है और साथ ही यह भी बताया की औरतों को अबला ना समझे क्योंकि वह अपने आप में मां दुर्गा की प्रतीक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मध्यमेश्वर सिंह ने बच्चों को दशहरे की बधाई दी और साथ ही महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा के शक्ति से भी अवगत कराया। इसलिए उन्होंने भी कहा की आप लोग अपने आप को कभी कमजोर मत समझना आप शक्ति का प्रतीक हो ।व्यवस्थापक लक्ष्मीकांत ने भी बच्चों को बधाई दी और सत्य के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाने की सलाह दी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके नाम श्रेष्ठ आरुषि साक्षी आराध्या दीक्षा अदिति आकांक्षा सुवर्णा सृष्टि काजल सलोनी चंद रोशनी औरकृति है जो कक्षा पहले से पांचवी तक की छात्राएं हैं सभी छात्रों छात्रों और छात्रों की छात्राओं की इस मंत्र मुक्त प्रदर्शन से सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चे भी बहुत प्रसन्न थे और अंत में सबों ने एक दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दे




