कांग्रेस का अंतर्गत कलह से होगा सफाया, जेडीयू मजबूती से 2025 में आएगी: श्रवण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!



कांग्रेस पार्टी की स्थिति पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आंतरिक कलह ही उनके सफाये का कारण बनेगी और देश से उनकी पार्टी विलुप्त हो जाएगी। साथ ही, तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जितनी बार जेडीयू के सफाये की बात की गई, पार्टी उतनी ही मजबूती से सामने आई है। आइए सुनते हैं श्रवण कुमार का यह बयान।
कांग्रेस की गिरती स्थिति पर कटाक्ष करते हुए बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कांग्रेस की आंतरिक कलह पूरे देश में उनकी पार्टी के सफाये का कारण बनेगी। उन्होंने कहा, “कभी कांग्रेस का जलवा था और देश के कई राज्यों में उनकी सरकारें थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी सरकारें खत्म होती गईं। अब जल्द ही कांग्रेस पूरी तरह से विलुप्त हो जाएगी, और उनके सहयोगी दलों की भी दुर्दशा होने वाली है।”

जेडीयू के बारे में दिए गए तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रवण कुमार ने कहा, “तेजस्वी यादव और अन्य नेता बोलते रहते हैं, लेकिन जितना हमारे सफाये की बात करेंगे, हम उतनी ही मजबूती से 2025 में वापसी करेंगे। नीतीश कुमार और जेडीयू को जीरो पर डायल करने की बातें की गईं, लेकिन हर बार हमने सीटें जीती हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव में जेडीयू की बढ़त 72 से अधिक सीटों पर रही है, जबकि बीजेपी दूसरे और आरजेडी तीसरे स्थान पर रही है।”

तेजस्वी यादव के आवास के सामान गायब होने पर बीजेपी के आरोपों और नोटिस भेजने की बात पर श्रवण कुमार ने कहा, “जांच हो रही है और कार्रवाई भी होगी। जहाँ तक मानहानि के मुकदमे की बात है, जिस पर पहले से ही 10 मुकदमे चल रहे हों, उसके द्वारा दूसरा मुकदमा करने पर कोई फर्क नहीं पड़ता।”

बाइट:
श्रवण कुमार, मंत्री, बिहार

Join us on:

Leave a Comment