रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
सम्पूर्ण मधुबनी जिले में उत्साह और उत्सवि वातावरण में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा पूजा आयोजित हो रहा है। सहर से लेकर गांव गांव में आयोजित किए जा रहे दुर्गा पूजा से सम्पूर्ण जिले का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आज माता का नेत्रपट खोला जाएगा। इसको लेकर शिव-शक्ति स्वरूपा बेल वृक्ष को शनिवार की संध्या में निमंत्रण दिया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न पूजा कमेटी के साथ ही इस द सौराठ उत्तरवारी टोल सार्वजनिक दुर्गा स्थान से सैकड़ों की संख्या में मां के भक्त, मां के आवाह्न को लेकर बेल वृक्ष की ओर गाजे बाजे के साथ जाते दिखें। वही कीर्तन मंडली की ओर से घंटो भजन कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। पूजा समिति के सचिव अजय कुमार मिश्र नेहरू ने बताया की पुर्व निर्धारित समय के साथ 4 बजे हमलोग बेलन्योतने को निकल पड़े।
आचार्य पंकज ने बताया कि सप्तमी पूजा की सुबह पूजा किए हुए वृक्ष से एक ही शाखा में लगे हुए जोड़ा बेल को काटकर पूजा स्थलों में प्रवेश कराया जाएगा। वहीं नवपत्रिका का प्रवेश कराकर माता का नेत्रपट खोला जाएगा। विशेष अराधना व पूजा के बीच माता का सपरिवार वाहन सहित प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं पूजा बाद श्रद्धालुओं को माता के दिव्य रूप के दर्शन होंगे। पंडित पंकज झा ने बताया कि सुबह में नवपत्रिका का प्रवेश कराया जाएगा। वहीं 7:30 बजे से माता को सपरिवार वाहन सहित प्राण-प्रतिष्ठा करते हुए नेत्रदान शुरू किया जाएगा। उसके बाद श्रद्धालुओं को माता के दर्शन को लेकर पट खोल दिया जाएगा।




