सहरसा -झील में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में स्नान करने के दौरान एक युवक झील में डूब गया। स्तानीय लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित मत्स्यगंधा झील की है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हक़पाडा वार्ड नंबर 06 निवासी शिवम साह के 40 वर्षीय बेटे पमपम साह के रूप में हुई है। मृतक घर का इकलौता कमाने वाला शख्स था। पमपम घर के समीप भूजा बेचने का काम करता था। वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BYTE :- मृतक के परिजन कुंदन कुमार।
BYTE :- मृतक का भाई चंदन कुमार।
BYTE :- मृतक के परिजन विनोद कुमार साह।

Join us on:

Leave a Comment