रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
आगामी 8 अक्टूबर को पद्मभूषण,लोजपा संस्थापक,पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के चौथी पुण्यतिथि शहरबान्नी(अलौली) पैतृक आवास पर कार्यक्रम रखा गया।इस कार्यक्रम में लोजपा (र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष,हमारे लोकप्रिय नेता माननीय श्री चिराग पासवान (केंद्रीय मंत्री) जी का आगमन होने जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यवस्था का जायजा लेने खगड़िया लोजपा (र) के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव जी,मंत्रीजी के पैतृक गांव शहरबान्नी पहुंच कर कार्यक्रम संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।खगड़िया लोजपा ( र) के जिला प्रवक्ता सह खगड़िया विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मनीष सिंह “नाटासिंह”अलौली प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष पिंकेश पासवान लेबर सेल जिला अध्यक्ष राम तनिक मंडल दर्जनों लोजपा नेतागण मौजूद रहे




