दुर्गा पूजा के दौरान आरा नगर निगम द्वारा चित्र टोली रोड में भेदभाव पूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की निंदा!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

दुर्गा पूजा के दौरान आरा नगर निगम द्वारा चित्र टोली रोड में भेदभाव पूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की निंदा— अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी नेता भाकपा मालेआरा—-, दुर्गा पूजा के पर्व त्यौहार के दौरान आरा नगर निगम प्रशासन के द्वारा चित्र टोली रोड में अतिक्रमण चलाने की अतिक्रमण के दौरान भेदभावपूर्ण तरीके से लोगों के दुकान सीडी यहां तक आरा नगर निगम की राशि से निर्मित नाली को भी निगम प्रशासन ने तोड़ दिया जो नींदनीय है भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी अधिवक्ता ने कहा अगर नगर निगम आरा अभिलंब दुर्गा पूजा को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोक लगाई जाए, नगर निगम अधिनियम एक्ट में यह है नियम कानून है की अतिक्रमणकारियों है पहले उनके अतिक्रमण की गई जगह का मापी कराकर लाल निशान लगाकर नोटिस देना चाहिए कि आप 7 दिन या 15 दिन के अंदर अपना , अतिक्रमण हटा लीजिए नहीं तो नगर निगम अतिक्रमण हटाएगा लेकिन इसके विपरीत तमाम नियम कानून को ताक पर रखकर भेदभावपूर्ण तरीके से दुकानदारों का दुकान अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा गया यहां तक की रेक्सीन हाउस शाहित कई जगह के पास नगर निगम के राशी से निर्मित नाली को भी तोड़ दिया गया अभिलंब अतिक्रमण पर रोक लग नहीं तो इसके खिलाफ भाकपा माले दुकानदारों को संगठित कर आरा नगर निगम के तानाशाही के खिलाफ भेदभाव पूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगा—- निवेदक _अमित कुमार गुप्ता , उर्फ बंटी अधिवक्ता जिला कमेटी सदस्य भाकपा माले आर भोजपुर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें