बहुराष्ट्रीय कंपनी एसआईएस ने खोला नौकरी का पिटारा!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

देश की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी एसआईएस ने बिहार में नौकरी का पिटारा खोल दिया है। जैसी योग्यता वैसी नौकरी।
अगर आप मैट्रिक पास हैं तो आपके लिये सुरक्षा गार्ड्स की नौकरी उपलब्ध है सैलरी 10 से 15 हजार के बीच!
इसी तरह अगर आप बीटेक हैं, एम बी ए हैं तो आपके लिये एस आई एस के पास बड़ा विकल्प है। और बम्पर सैलरी भी!
इसी आलोक में आज एस आई एस ने हाथीदह थाना में एक रोजगार कैम्प का आयोजन किया जिसमें कुल 256 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दिया और उसमें 100 लोग पास हो गये।
इन्हें कम्पनी एक महीने का प्रशिक्षण देगी और उसके बाद नियुक्ति पत्र देकर देश भर में विभिन्न राज्यों में माँग के अनुसार भेजा जायेगा।
कम्पनी कमांडेंट लक्ष्मी नारायण और भर्ती अधिकारी राजा सिंह ने हाथीदह थाना परिसर में आयोजित परीक्षा के दैरान उक्त बातें कही।
थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने पूरा योगदान दिया और लिखित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया। जिसमें स्थानीय 100 लोगों ने सफलता प्राप्त कर ली।
जीविका के अधिकारी सुधीर कुमार ने अभ्यर्थियों को जुटाने में कम्पनी की काफी मदद की।
कमांडेंट लक्ष्मी नारायण ने बताया कि आगामी 18 अगस्त को यह आयोजन कदम कुआं थाने में किया जायेगा और 19 अगस्त को कादिरगंज थाने में , वहीं 20 अगस्त को कंकड़बाग थाना में जबकी 23 अगस्त को खगौल थाना में , 24 अगस्त को कोतवाली में तो 25 अगस्त को मनेर में , 26 अगस्त को मेहंदी गंज थाना में और 27 अगस्त को मोकामा में ,28 अगस्त को पालीगंज में और 29 अगस्त को सचिवालय थाना परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें योग्यता अनुसार अभ्यर्थियों को लिया जाएगा और आकषर्क सैलरी के साथ नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment