विधायक, पूर्व विधायक मेयर एवं कई लोगों ने किया फेस्टिवल कांउटर का उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड छतौनी में सुजान हीरो का फेस्टिवल काउंटर का उद्धघाटन फीता काट कर पुरे विध विधान के साथ खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद,पूर्व विधायक सीताराम यादव,मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, डॉक्टर रत्नेश्वर सिंह,पूर्व प्रमुख वीरेंद्र यादव,संजय महतो,राजेश कुमार सिंह,वार्ड पार्षद सह पत्रकार हनुमान मोर,पवन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस फेस्टिवल कांउटर के खुलने से इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के दोनों तरफ के लोगों में जहां खुशी है। वही दोनों देशों के ग्राहको को बाइक खरीदने में आसानी होगी। उद्घाटन के मौके पर संचालक दिनेश जागीर ने बताया कि दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व में ग्राहकों की सुविधा व मांग को देखते हुए यह काउंटर खोला गया है। यहां के काउंटर पर हीरो के सभी मॉडल की बाइक ग्राहकों को सहुलियत के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर अन्य सैकड़ों लोग भी मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment