बच्चों के झगड़े ने लिया खतरनाक मोड़, गोलीबारी में 12 साल के बच्चे की मौत, महिला समेत तीन घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


पटना के गौरीचक स्थित बीबीपुर गांव में गुरुवार की देर रात बच्चों के झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया, जब एक पक्ष के बड़े लोगों ने मारपीट करते हुए गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में 12 साल के गोलू कुमार की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है, और आरोपित फरार हैं। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।


पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में गुरुवार की रात बच्चों के झगड़े ने हिंसक मोड़ ले लिया। झगड़े के दौरान एक गुट के बड़े लोगों ने मारपीट के साथ-साथ कई राउंड गोलीबारी कर दी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गोलीबारी की घटना में 12 वर्षीय गोलू कुमार की मौत हो गई, जबकि सुनीता देवी नामक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। मृतक गोलू कुमार के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, घटना के बाद आरोपित अपने घरों से फरार हो गए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बीबीपुर गांव में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। आसपास के थानों की पुलिस भी गांव में बुला ली गई है।

एसडीपीओ पटना सदर सत्यकाम के अनुसार, बच्चों के बीच झगड़े के बाद यह गोलीबारी हुई। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment