बड़ी पहल-पुलिस ने स्टेशन से घर तक के लिए की निः शुल्क बस सेवा की शुरुआत!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली पुलिस कप्तान की अच्छी पहल त्यौहार में घर आने वाले लोग पहुंचेंगे अब घर सुरक्षित नि:शुल्क पुलिस बस सेवा हुई शुरू

वैशाली–त्योहारों के मद्देनजर हाजीपुर जंक्शन या रामाशीष चौक बस स्टैंड पर देर रात्रि उतरने वाले यात्रियों उनके घर तक पहुंचाने के लिए वैशाली पुलिस ने हाजीपुर जंक्शन से निशुल्क रात्रि बस सेवा की शुरुआत की है।यह बस पुलिस की बस है। जिसमें दो पुलिस बस में प्रयुक्त किया गया है एक बस हाजीपुर जंक्शन से रामाशीष पासवान चौक होते हुए जंदाहा तक बीच-बीच में यात्रियों को उतरते और बिठाते हुए महुआ के रास्ते हाजीपुर जंक्शन आएगी, तो वहीं दूसरी बस हाजीपुर जंक्शन से यात्रियों को लेकर अनजान पीर चौक होते हुए लालगंज मौना गोरौल भगवानपुर होते हुए पुनः हाजीपुर वापस आएगी. ईतना ही नहीं दोनों बसों में हथियार बंद पुलिसकर्मी भी मौजूद होंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार का कोई भय भी ना हो साथ ही लगभग पूरे जिले के मुख्य मार्ग की पेट्रोलिंग भी हो जाए. फिलहाल वैशाली पुलिस द्वारा प्रयोग के तौर पर निशुल्क रात्रि बस सेवा को त्योहारों के लिए शुरू किया गया है, आगे इसकी उपयोगिता को देखते हुए इस सेवा को स्थाई तौर पर किया जा सकता है

बाइट – यात्री
बाइट – हर किशोर राय (SP वैशाली)

Join us on:

Leave a Comment