रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के गोंगाकुरा गांव के समीप खेत में झाझा पुलिस ने एक शव को बरामद किया है। ग्रामीणों ने सुबह लगभग सात बजे खेत में एक शव को देखा जिसके बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद झाझा थाना को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।मृतक की पहचान संजय मांझी के रूप में की गई है जो की गोंगाकुरा मांझी टोला का रहनेवाला है। मृतक के कल शाम से ही गायब होने की सूचना परिवारवाले दे रहे है। जिसके बाद आज मृतक का शव बरामद हुआ है। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की मृतक के सर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा जा रहा है। फोरेंसिक की टीम को भी सूचना दे दिए गई है। झाझा पुलिस इस घटना की गहन छानबीन में जुट गई है और जल्द ही मामले का पूर्ण खुलासा किया जायेगा। हत्या से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वाइट –एस डीपीओ राजेश कुमार




