रिपोर्ट- अमित कुमार!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना वासियों को एक और तोहफा दिया है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी गंगा पथ के कृष्ण घाट संपर्कता और गायघाट में रैप संपर्कता सड़क का लोकार्पण किया है । इस सड़क के लोकार्पण के बाद जेपी गंगा पथ और मरीन ड्राइव पर जाने वालों को काफी सुविधा होगी । इस लोकार्पण समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ कई विभागों के मंत्री और कई अधिकारी मौजूद थे । अब लोगों को पीएमसीएच की तरफ से अगर मरीन ड्राइव और पटना सिटी जाना है तो इस सड़क को पकड़े और सीधे आप मरीन ड्राइव और पटना सिटी आ जा सकते है।




