रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
भाजपा मधुबनी ने किया सदस्यता अभियान हेतु समीक्षात्मक बैठक और 2 अक्टूबर 2024 को
राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर पार्टी जिलाध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता में पुरे जिले भर में सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित गांधी जी के प्रतिमा तथा चित्र पर पुष्पांजलि किया। इसके बाद जिला कार्यलय के सभागार में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष शंकर झा ने तथा संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र यादव ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह उत्त्कृष्ठ सांसद पद्म विभूषण हुकूदेव नारायण यादव,
मधुबनी के सांसद डॉक्टर अशोक यादव, पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह राजनगर के विधायक डॉक्टर रामप्रीत पासवन, विधानसभा सचेतक सह बिस्फी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी रणधीर खन्ना, बिहार प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ह्रदय नारायण ठाकुर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मृतुन्जय झा ने सदस्यता की गती बढ़ाने पर जोर दिया। सदस्यता प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का जो संकल्प लिया था उसको हर हाल में पूरा करने का मन्त्र सांसद अशोक यादव ने दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष राधा देवी, प्रभाशु झा, महेंद्र पासवान, वरुण सिंह, जिला मंत्री लक्ष्मी कुमारी, सदस्यता जिला टोली अजय भगत, प्रशांत ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम मल्लिक, आईटी सेल जिला संयोजक सह किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा, आईटी सहयोगी कन्हैया गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश टीम सदस्य दीपक कल्याण, कार्यकर्ता विजय मार्शल सभी मण्डलों के अध्यक्ष, मण्डलों के सदस्यता प्रभारी के साथ ही काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।




