रिपोर्ट- अमित कुमार!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कर रही है वही आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बिहार विधानसभा स्थित सप्त मूर्ति पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल नगर विकास मंत्री नितिन नवीन दीघा विधायक संजीव चौरसिया सहित भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाया एवं सप्त मूर्ति की साफ सफाई की।
स्वच्छता अभियान में उनके साथ डॉक्टर दिलीप जायसवाल नितिन नवीन एवं संजीव चौरसिया ने भी स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाया एवं सप्त मूर्ति की साफ सफाई की।




