प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

बाढ़ प्रभावितो को नियमानुसार हरसंभव सहायता हेतु जिला प्रसाशन कटिबद्ध।आगामी तीन दिनों में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को GR की अनुमान्य राशि संबंधित खाता के माध्यम से भुगतान कर दी जायेगी-:जिलाधिकारी!

भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा एवं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने नवगछिया अंतर्गत बाढ़ प्रभवित क्षेत्रो का निरीक्षण किया।उक्त अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय ने कहा की नवगछिया क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे बचाव एवं राहत हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे है। राहत एवं बचाव कार्य मे SDRF एवम NDRF के पांच टीम संलग्न है।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों हेतु नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है जिससे प्रतिदिन लगभग तीस हजार व्यक्ति लाभान्वित हो रहे है।मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी ने उक्त अवसर पर कहा कि जिला प्रसाशन बाढ़ प्रभावितो को नियमानुसार हर संभव सहायता हेतु कटिबद्ध है।उन्होंने कहा की आगामी तीन दिनो मे आपदा प्रबंधन के विधि सम्मत प्रावधानों के तहत GR की राशि बैंक खाता के माध्यम से भुगतान कर दी जायेगी,साथ ही कृषि क्षति का आकलन कार्य पूर्ण होते ही नियमानुसार अनुदान का भुगतान भी कर दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि पच्चीश से अधिक संचालित सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ प्रभावितो हेतु आपदा प्रबंधन विभाग के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार नि:शुल्क भोजन की व्यबस्था की गई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा तटबंधों की सतत निगरानी एवं संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment