प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बाढ़ के बीच घर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई । घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा गांव की है। बताया जाता है कि जगतपुरा गांव के मुकेश कुमार अपने घर में पंखा चलाने के लिए स्विच ऑन कर रहा था तभी उसे करंट लग गई । गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। परिजन जब तक मुकेश कुमार को सदर अस्पताल लाया तब तक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दी। घर में बाढ़ का कमर से ऊपर तक पानी लगा हुआ है उनके बीच स्विच ऑन करने के दौरान मुकेश को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।




