बाढ़ की भयावह हालत के बीच सांसद राजेश वर्मा के राहत कार्यक्रम जारी!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


खगड़िया में धीरे धीरे बाढ़ की हालात भयावह होते जा रही है इस हालात से निपटने के लिए स्थानीय सांसद राजेश वर्मा के दिशा निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि डॉ पवन जायसवाल ने लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार भर्मण कर रहे है।
डॉ पवन जायसवाल तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष शत्रुधन भगत ,लोजपा के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल सभी ने खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के बिभिन्न क्षेत्र का भर्मण किया वही बापू मध्य विधालय में चल रहे किचन का निरीक्षण किया तथा बन रहे भोजन का गुणवत्ता की जानकारी लिया ।
वही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 31 बलुआही में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग तथा प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी के साथ आश्रय स्थल तथा किचन का निरीक्षण किया ।इसके बाद रहीमपुर उत्तरी पंचायत के नया टोला, सहनी टोला, कुर्मी टोला, कुम्हरचक्की, चौधरी टोला, अम्बा वही रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला, दुर्गापुर,अम्बा, बाबा टोल जाकर चल रहे पदाधिकरी को आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा वही मानसी नगर पंचायत के जालिम बाबू टोला पहुँचकर मानसी पहुँचकर चल रहे राहत कार्यो का प्रत्यक्ष जायजा लिया,इसके साथ ही स्थानीय लोगो से उनके समस्या की जानकारी लेते हुए तथा उनके शिकायत को पदाधिकारी के समक्ष रखा वही प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान खगड़िया विधानसभा प्रतिनधि मनीष कुमार,जदयू के प्रवक्ता राकेश शास्त्री,मनोज कुमार,भाजपा के अमृतांश जयसवाल साथ भर्मण कर रहे थे।इस दौरे के अंत मे सांसद प्रतिनिधि ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओ का समाधान करे और सुनिश्चित करे कि राहत कार्यों में किसी तरह का कमी न हो।

Join us on:

Leave a Comment