:- रवि शंकर अमित!
बाढ -बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय रोहित कुमार बख्तियारपुर के वार्ड नंबर 9 का निवासी बताया जा रहा है। वहीं परिजन हत्या कर शव फेके जाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बाईपास को जाम कर दिया है। और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लेकिन पुलिस उपाधीक्षक का कहना है कि इसके शरीर पर कोई इंजुरी नहीं है। सीसीटीवी कैमरा को खंगाल जा रहा है ताकि यह पता चल सके की मामला क्या है जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा। भाजपा के पूर्व विधायक रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सारे बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
बाइट रणविजय सिंह पूर्व विधायक बख्तियारपुर
बाइट – अभिषेक सिंह SDPO 2




