कोलकाता से बिहारशरीफ जा रही बस पलटी, दर्जन भर से अधिक यात्री घायल!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा कि ओवरटेक करने के दौरान बीच सड़क पर नागराज नामक बस पलट गई है। यह हादसा एनएच-31 पर अकबपुर थाना क्षेत्र के बरेव मोड़ के पास घटी। मिली जानकारी के मुताबिक ओवरटेक करने के दौरान बस पहले टेलर से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। जिसमें 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद तत्काल बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। घायलों के अनुसार कोलकाता से नागराज बस से बिहारशरीफ जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बस और टेलर को सड़क के बीच से हटा रही है।

Join us on:

Leave a Comment