दरभंगा से ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे

युवक के परिजन वृद्ध के मर जाने की दुहाई देकर बख्श देने की गुहार लगा रहे है!
बावजूद सनकी युवक वृद्ध को मन भर घसीटता रहा!
इन दिनों क्षेत्र में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक एक वृद्ध को घसीट रहा है। तो इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के अफवाहों का बाजार भी गर्म है। मामला दरभंगा के बिरौलथाने का है।
स्थानीय की माने तो उक्त वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित खेबा टोल का बताया जा रहा है जिसमें राजकपूर सहनी के पुत्र अमरेश कुमार सहनी अपने मुहल्ले के लगभग 60 वर्षीय वृद्ध जीवछ शर्मा को बुरी तरह घसीट रहा है। वृद्ध की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि शंखनाद नहीं करता है।
इधर स्थानीय समाजसेवी ,पूर्व मुखिया बिनोद बम्पर ने बताया कि सनकी मनचले युवक अमरेश सहनी से सभी लोग परेशान हैं। नशे में धुत होकर आये दिन किसी न किसी लड़की के साथ छेड़खानी करना इसकी आदत बन गयी है। वृद्ध को बुरी तरह से जमीन पर घसीटा जाना काफी शर्मनाक है। इसके लिए प्रशासन से कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है।
जागीए साहब!
अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर इन मनचलों को इतनी हिम्मत आई कहां से जब चाहे जहां चाहे अपनी वरद हस्त जमा लेते हैं। लेकिन उन रहनुमाओं का क्या जो सत्तासीन को अपनी जागीर समझ बैठते हैं। और कहीं ना कहीं अपने तारणहार कृपा निधान के हाथ उनके माथे पर होते हैं। और यदा-कदा स्थानीय पुलिस भी इन्हें छूने से गुरेज करती है।अब ऐसे में फिलवक्त सुशासन की पराकाष्ठा तार-तार हो रही है तो अंधा सिस्टम बेशर्म सियासत का एक जीता जागता नमूना भी है ये हम तो बोलेंगे हुजूर क्योंकि हमने जनता से वादा किया था। हम जगाएंगे सोए हुए उस अंधेर नगरी वाली अंधा सिस्टम को, जो कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है। अब ऐसे में हुजूर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास तो छोड़िए सुशासन की छवि पर कहीं न कहीं दाग जरूर दे गई।