बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बड़ी खबर पटना से, जहां बीजेपी नेता मुन्ना शर्मा हत्याकांड में पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों सन्नी और करण को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को करबिगहिया से एक दिन पहले चोरी किया था। पुलिस ने सन्नी के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, और अपराध के वक्त पहनी गई टोपी भी बरामद की है।
पटना ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि सन्नी का मुन्ना शर्मा से विवाद हुआ था, जो इस हत्याकांड का कारण बना। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, और पुलिस को अन्य अपराधियों के शामिल होने का शक है। सन्नी और करण पर पहले से शराब तस्करी और हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें