केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आगमन को लेकर जदयू जुटा स्वागत की तैयारी में!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक कुमार

गया। आर.सी.पी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना आगमन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गया जिले के 24 प्रखण्डों के पार्टी कार्यकर्ता जुटे हुए है। इस तैयारी को लेकर पूर्व विद्यायक अभय कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 24 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष,सचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर अभय कुशवाहा ने बताया कि 16 अगस्त को भारत सरकार के मंत्री आर सी.पी.सिंह के मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना आगमन हो रहा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता ग्रांड वेलकम की तैयारी में लगे हुए है। इसी को लेकर गया जिला जदयू के बैठक हुई है। आगमन को 332 पंचायतों से पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें