दो पिस्टल व कारतूस समेत 3 बदमाश को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

अपराध की बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले दीघा थाने की पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार दो पिस्टल एक कट्टा 15 जिंदा कारतूस बरामद

राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र इलाके में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार दीघा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल एक कट्टा 15 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों का पटना एव विक्रम थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज है जो दीघा थाना क्षेत्र के किराए के मकान में रूम लेकर छुप कर रह रहे थे दीघा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराध कर्मियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। वही उनके गिरोह में शामिल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

बाइट- चंद्र प्रकाश एसपी सेंट्रल पटना

Join us on:

Leave a Comment