पिस्टल के साथ रील्स बना रहे थे दो युवक, पुलिस ने हथियार समेत दबोचा!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

: नालंदा जिले में भी युवाओं में रील्स बनाने को लेकर होड़ सी मच गई है। रिल्स बनाने के चक्कर और सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर युवा कुछ भी कर गुजर जाते हैं। ऐसा ही मामला सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के मोगलकुआं की है जहां रिल्स बनाने के चक्कर में दो युवा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दरअसल मोगलकुआं बौलीपर स्थित मस्जिद के कब्रिस्तान में दो युवा हथियार लेकर रिल्स बनाने के लिए गए थे। इसी दौरान स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को रील्स बनाने के दौरान कब्रिस्तान परिसर से ही गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस की बरामद किया है। सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गिरफ्तार युवक की कुंडली खंगाला जा रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।

बाइट।राजमणि सोहसराय थानाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment