संजय झा ने दरभंगा एम्स को बताया ‘गेम चेंजर’, तेजस्वी के तंज का भी दिया जबाब!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना / बिहार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का पटना दौरा, दरभंगा एम्स के निरीक्षण की योजना

संजय झा ने दरभंगा एम्स को बताया ‘गेम चेंजर’, तेजस्वी यादव के भाषण को लेकर उठाए सवाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज पटना पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर जदयू के सांसद और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा, “बिहार आना सुखद है और कल हम दरभंगा एम्स के निरीक्षण के लिए भी जाएंगे। यह एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगा, जैसा कि दरभंगा में एम्स को मंजूरी मिली है।”

संजय झा ने तेजस्वी यादव द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर प्रतिक्रिया दी कि नीतीश कुमार को भाषण देने से रोका जाता है। झा ने कहा, “इस पर क्या कहा जा सकता है?” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस नई स्वास्थ्य परियोजना से बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार आएगा।

Join us on:

Leave a Comment