अलग अलग सड़क हादसे में मोकामा और बेगूसराय के दो व्यक्ति की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!

अलग अलग सड़क हादसे में दो की मौत

– मोकामा में अलग अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति की मौत हो गई, दोनों घटना हाथीदह थानाक्षेत्र की बताई जा रही है! हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की मरांची निवासी राजकुमार पांडेय को हाथीदह स्टेशन के पास मोकामा से मरांची जाने के क्रम में पीछे से आ रही एक कंटेनर ने कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई, जबकी दूसरी घटना राजेंद्र सेतु की है जिसमें एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मरांची अस्पताल पहुँचाया जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मोकामा रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया , मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा निवासी बाटो सिंह के पुत्र अमूल कुमार के रूप में हुई है, सब इंस्पेक्टर सुरेश चौधरी ने घटना की पुष्टि की है,वहीं हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दोनों शव को विधि सम्मत कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपते हुए पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज़ दिया!

Join us on:

Leave a Comment