निजी अस्पताल की लापरवाही से गई नवजात की जान, परिजनों का हंगामा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

नर्स एवं कंपाउंडर ने बिना डॉक्टर के गर्भवती की कर दिया ऑपरेशन

परिजनों के आरोप के बाद जम कर हंगामा, डॉक्टर एवं कर्मी हुआ फरार

मधुबनी शहर कें मुरली मनोहर पोखरा कें पास गौशाला रोड मे स्थित आस्था सर्जिकल एंड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पीटल स्टोन सेंटर के लापरवाही से नवजात शिशु की दर्दनाक मौत का हॉस्पीटल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुये मृतक नवजात शिशु कें परिजनो ने हॉस्पीटल परिसर मे जमकर हंगामा किया। नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनो द्वारा हंगामा होते देख हॉस्पीटल के डॉक्टर एवं कर्मी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मृतक नवजात शिशु कें परिजनो को समझा बूझकर शांत किया। मृतक नवजात शिशु के पिता पंडौल प्रखंड स्थित भवानीपुर गांव का राजा कुमार एवं मृतक नवजात शिशु कें नानी ने बताया है की नवजात शिशु कें मां को प्रसव पीड़ा होने पर आस्था सर्जिकल एंड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पीटल स्टोन सेंटर मे भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया जिस समय मरीज को हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया उस समय हॉस्पिटल मे कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। हमलोगों को बिना कुछ जानकारी दिये आननफानन मे हॉस्पिटल का कंपाउंडर एवं नर्स ने मिलकर बिना डॉक्टर के मौजूदगी में गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया और नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात शिशु कें मौत की जानकारी हमें नहीं देकर कहा की शिशु की हालत गंभीर है इसे दूसरे डॉक्टर से दिखा लीजिये और नवजात शिशु को बिना ऑक्सीजन कीट लगाये ही सरकारी हॉस्पीटल के लिये रेफर कर दिया। सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया की ऑक्सीजन की कमी से नवजात शिशु की मौत पहले ही हो चुकी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें