समस्तीपुर क्षेत्र के कई लोगों ने आज जदयू की सदस्यता ग्रहण की!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी नें किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, समस्तीपुर क्षेत्र के कई लोगों ने आज जदयू की सदस्यता ग्रहण की है, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री विजय चौधरी ने दिलाई सदायस्ता।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा नें कहा कि समस्तीपुर के दूसरे राजनीतिक दलों के कई महत्वपूर्ण कार्यकर्ता जदयू में शामिल हुए है।

बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी नें कहा कि आज जदयू में नीतीश कुमार के कार्यशैली से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है, बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए लगातार विकास के कार्य कर रही है, जिससे जनता संतुष्ट तो है ही दूसरे दलों के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक उत्साहित है, जिसका नतीजा है बड़ी संख्या में लोग जदयू के साथ आ रहे है।

वही राजद के धरना को लेकर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि राजद ने जातिगत गणना को लेकर घरना दिया, लेकिन उसका मतलब सिर्फ़ राजनीति करना है, जिन लोगो को आरक्षण पसन्द नहीं आया था वे लोग कोर्ट चले गए, अब मामला कोर्ट में है और हमे पूरी उम्मीद है कोर्ट से इंसाफ़ मिलेगा, नीतीश कुमार के अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने केंद्र सरकार से माँग की है कि बिहार सरकार के फ़ैसले को नौवीं अनुसूची में शामिल कराया जाए।

लालू प्रसाद के X पर किए पोस्ट पर मंत्री विजय चौधरी नें कहा कि जिन्होंने जातीय गणना कराई ये सब जानते है, किसी के श्रेय लेने से कुछ नहीं होता है, नीतीश कुमार की वजह से बिहार में जातिगत गणना हुआ है, ये पूरा देश जानता है। तेजस्वी का ये बयान की उनके दबाव में बिहार में जातिगत गणना हुआ इस पर विजय चौधरी नें कहा कि नीतीश कुमार किसी के आगे ना कभी झुके है और ना ही झुकेंगे, इस लिए किसी के दबाव की बात ही कहा है।

बाइट:विजय चौधरी, मंत्री, बिहार सरकार

बाइट:उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, जेडीयू

Join us on:

Leave a Comment