दर्जनों घर कोशी में विलीन, बचा खुचा सामान समेटने में जुटे लोग!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

कोशी नदी के कटाव से तकरीबन दर्जनों घर पानी में हुआ विलीन। बाढ़ पीड़ित हलकान परेसान खाने को है मोहताज।।

:- सहरसा से खबर सामने आ रही है जहाँ नवहट्टा प्रखंड के दर्जनों पंचायत में बाढ़ का पानी घर घर में घुसा हुआ है और साथ ही साथ दर्जनों घर कोशी नदी के कटाव में विलीन हो गया है।खासकर नवहट्टा प्रखंड के नोला पंचायत के रसलपुर गांव मुसहरी टोला वार्ड नं 13 में कोशी नदी अपना विकराल रूप दिखा रहा है।कई घर कोसी में विलीन हो गया है।कोई भी अधिकारी कोशी पीड़ित को देखने नहीं आया है अभी तक।लोग परेसान है दाने दाने को मोहताज हैं।यहां तक कि पशुओं के चारा की भी दिक्कत हो गया है।धान की फसल भी बर्बाद हो गया है।ग्रामीण ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर है।

Join us on:

Leave a Comment