रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
भूस्वामीयों को सर्वे से पूर्व दी गई महत्पूर्ण जानकारीयां
समस्तीपुर/खानपर : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज विशनपुर आभी के पंचायत सरकार भवन परिसर मे भूमि सर्वेक्षfण को लेकर ग्राम जागरूकता शिविर का आयोजन स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार राय की अध्यक्षता मे हुई, ग्राम शिविर मे पंचायत के सभी वार्ड के भूस्वामियों को एक बार बैठक मे बुलाया गया,जहां अफरातफरी का माहौल देखने को मिला,बैठक को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक राजीव कुमार ने भूस्वामियों को सर्वेक्षण सही रूप से निष्पादन हो सके उसके लिए बिशेष रूप से जानकारी दी, भूस्वामी को बतया गया की प्रपत्र 2 मे स्व घोषणा का प्रपत्र, प्रपत्र 3 में वंशावली का प्रपत्र भरकर संबंधित राजस्व ग्राम मे बिशेष सर्वेक्षण अमीन को शिविर कार्यालय में ससमय उपलब्ध कराएंगे,जिससे सर्वेक्षण का कार्य आसानी से सही तरिके से हो सके, मौके पर पंचायत सचिव प्रेमाकांत सिंह,कार्यपालक पंकज कुमार,सर्वे स्पेशल अमीन संगीता कुमारी,प्रशिक्षक राजीव कुमार सैनी,अमीन हरिलाल कुमार,अमीन अविनाश कुमार,राहुल कुमार, कानूनगो अविनाश कुमार,देवेश कुमार दास,अमीन प्रीती कुमारी, लुसी कुमारी सहित ग्रामीण अशोक कुमार राम,शिक्षक अमरजीत कुमार,राम दयाल राम,डॉ रंजीत कुमार राय,ब्रह्मदेव राय,सरोज राय,प्रकाश चौधरी,भिक्खन राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।




