रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना
किसानों की समस्या को लेकर राजद किसान मोर्चा के द्वारा आज राजभवन मार्च निकाला गया सैकड़ो की संख्या में राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पार्टी कार्यालय से राजभवन के लिए प्रस्थान किया हालांकि आयकर गोलंबर पर कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि जिस तरह से किसानों की काफी समस्याएं हैं और सरकार उस पर कहीं ना कहीं ध्यान नहीं दे रही है चाहे msp का मुद्दा हो या किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का मुद्दा हो या डीजल सब्सिडी का मुद्दा हो या तमाम मुद्दे हैं जिसको लेकर आज राजद के समर्थक सड़कों पर उतरे है और प्रदर्शन कर रहे हैं
बाइट– डॉ चंदन यादव प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा।




