संवाददाता :- विकास कुमार!
45 वर्षीय व्यक्ति पंखे में फंदे लगाकर की आत्महत्या। परिवार में रो रो कर है बुरा हाल। मृतक दो महीने पहले जेल से आया था बाहर। पुलिस जांच में जुटी।
सहरसा से खबर सामने आ रही है जहां बीते कल रविवार को देर रात एक 45 वर्षिय व्यक्ति पंखे में फंदे लगाकर आत्महत्या कर लिया।मृतक दो महीने पहले जेल से बाहर आया था।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुटी।घटना सहरसा जिले के बिहरा थानां क्षेत्र अंतर्गत पटोरी वार्ड नं 8की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान स्वर्गीय रुद्रनारायण सिंह के पुत्र अन्नू सिंह उर्फ मुन्ना सिंह है ।जिसकी उम्र तकरीबन 45 साल है और बिहरा थानां क्षेत्र के पटोरी गांव वार्ड नं 8 का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक अन्नू सिंह दो महीने पहले मर्डर केस में जेल से बाहर आया था।
BYTE :- मृतक के पुत्र आशीर्वाद कुमार सिंह।




