:- रवि शंकर अमित!
-बाढ़ बख्तियारपुर प्रखंड के
टेका बीघा टाल में धोबा नदी में स्नान करने के दौरान 9 युवको के डूबने की खबर आ रही है।जिसमे 4/5 युवक तैर कर निकल गये ,जबकि चार युवक की डूबने से मौत हो गई है, जिनके शव की तलाश स्थानीय लोगो द्वारा किया जा रहा है।एक युवक का शव बरामद किया जा चूका है जबकी अन्य की तलाश जारी है,घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर अंचलाधिकारी और एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह घटना स्थल की और रवाना हुए है। एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए 4 युवकों के डूबने की बात बताई है,वहीं एक शव भी बरामद किया जा चूका है, बताया जा रहा है की धोबा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है सभी युवक किनारे में स्नान कर रहे थे अचानक सभी डूबने लगे ।स्थानीय लोगो की माने तो अवैध बालू और मिट्टी कटाई के कारण बड़े बड़े गढ़े हो गए है ,स्नान करने वालो को पता नहीं चलता है और वो अचानक बड़े गड्ढे में डूब जाते है।
Byte – अभिषेक सिंह, SDPO 2 बाढ़




